काक भगोड़ा (Kaak Bhagoda)

काक भगोड़ा (Kaak Bhagoda)

काक भगोड़ा (Spelled as Kak Bhagoda or Kaak Bhagoda and Kag Bhagoda or Kaag Bhagoda), जिसे ‘English में Scare Crow‘ भी कहा जाता है; यह किसानों के द्वारा फसल सुरक्षा के लिए अपनाई जाने वाली एक युक्ति है। विशेषकर फसल सुरक्षा से सम्बंधित यह युक्ति ग्रामीण क्षेत्रों के कृषकों के द्वारा अपनाई जाती है।

काक भगोड़ा (Photo Credit: Bunny Wong, Unsplash)

अर्थ: काक भगोड़ा (Kaak Bhagoda)

यह एक संयुक्त शब्दांश है जो काक और भगोड़ा दो शब्दों से मिलकर बना है।

यहाँ-

काक का अर्थ है- ‘कौआ’, और भगोड़ा का अर्थ है ‘भगाने वाला’।

अर्थात् ‘काक-भगोड़ा एक ऐसी निर्जीव प्राणी है जो कौओं को भगाती है या भगाने का काम करती है’।

A very simple model of a person that is put in a field to frighten away the birds पक्षियों को डराकर भगाने के लिए खेत में लगाया आदमी का पुतला; बिजूरवा; डराना

Ref.: Google Search and Oxford Language Dictionary

किन-किन के विरुद्ध की जाती है उपयोग?

इसका नाम काक-भगोड़ा है, परन्तु यह सभी प्रकार के पक्षियों से फसल की सुरक्षा के लिए उपयोग की जाती है। साथ ही छोटे जंगली जानवरों जैसे- खरगोश, लोमड़ी, सियार इत्यादि से फसल की सुरक्षा के लिए उपयोग की जाती है।

कैसे बनाई जाती है?

इसे बनाने के लिए घास-फूस, पुआल (पैरा), लकड़ी, रस्सी, मटका और फटे-पुराने कपड़ों की जरूरत होती है।

Also read: Kisan Mela

Image 01

चित्र 01 के अनुसार लकड़ी का ढाँचा तैयार करें।

Image 02

अब चित्र 02 के अनुसार इसके ढाँचे को पुआल से cover करें।

Image 03

चित्र 03 के अनुसार इसे कपड़े से cover करें

Image 04

चित्र 04 के अनुसार ढाँचे के ऊपरी भाग में आँख और कान वाला डरावना मटका fix करें

इसे डरावना बनाना स्वयं की जिम्मेदारी है।

Buxwaha Jungle

खेत में कहाँ पर लगाएँ?

खेत में कम से कम 3 काक भगोड़ा लगाना लगाना चाहिये। हालाँकि यह फार्म के आकार पर निर्भर करता है।

पहला: पहले काक भगोड़े को फार्म के उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।

दूसरा: दूसरे काक भगोड़े को फार्म के मध्य में लगाना चाहिए।

तीसरा: तीसरे काक भगोड़े को फार्म के दक्षिण-पश्चिम में लगाना चाहिए।

काक भगोड़ा से सम्बंधित अवधारणा

काक-भगोड़ा से सम्बंधित कई डरावनी कहानियाँ गाँवों में बुजुर्गों द्वारा सुनाई जाती हैं। जिसमें इसे एक डरावनी भूत के रूप में दिखाया जाता है। यही कारण है कि गाँव के बच्चे शाम के बाद उन खेतों की तरफ नहीं जाते जहाँ काक-भगोड़े फसल की सुरक्षा के लिए लगाये जाते हैं।

वहीँ Hollywood में बनी फिल्म Jeepers Creepers की सभी भागें डरावनी काक-भगोड़े की क्रूरता पर आधारित है, जिसका हिंदी स्वरूप कालो फ़िल्म है।

Sarna Puja

सुझाव

दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के कृषकों को फसल सुरक्षा की दृष्टि से इसे अवश्य ही फसल सुरक्षा कार्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिये। वहीं, बच्चों के दिमाग में नकारात्मक सोंच नहीं डालनी चाहिए।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

प्रश्न 01. काक-भगोड़े को शहरों में उपयोग क्यों नहीं किया जाता?

उत्तर: क्योंकि शहरों में खेती न के बराबर होती है।

प्रश्न 02. क्या यह फसल के लिए हानिकारक जीवों के प्रति सच मे प्रभावशाली है?

उत्तर: हाँ, यह फसल के लिए हानिकारक जीवों के प्रति प्रभावशाली है।

प्रश्न 03. क्या सच में इसके अंदर भूत होते हैं?

उत्तर: यह एक मनगढ़ंत अवधारणा है।

वास्तिविकता से इसका कोई सरोकार नहीं है।

Saur Sujala Yojana


Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *