Veneer Grafting in Mango: Method and Procedure

Veneer Grafting in Mango

आम में कलम बाँधने की कई सारी विधियाँ है। इनमें से Veneer Grafting आम में कलम बाँधने की एक व्यावसायिक विधि है।

यह Side Grafting से मिलती जुलती विधि है। केवल Cutting करने की विधि में अंतर है।

यहाँ Veneer Grafting विधि का वर्णन किया गया है।

List of Images:

Related images will be uploaded soon….

  1. Defoliation of leaves.
  2. A scion detached from mother tree.
  3. A single rootstock.
  4. Mother tree.
  5. Selected healthy scion.
  6. Defoliation.
  7. A ready scion.
  8. Seedlings.
  9. Rootstock selection.
  10. Preparation of scion.
  11. Cuts on rootstock.
  12. Flip out the bark.
  13. Grafting.

Also read: Side grafting in mango

List of Contents

  • महत्वपूर्ण शब्दों की व्याख्या।
  • आम में साइड ग्राफ्टिंग के चरण।

महत्वपूर्ण शब्दों की व्याख्या:

  1. Defoliation.
  2. Scion.
  3. Rootstock.

Defoliation: कलम बाँधने से पहले चयन किए गए Scion में लगे पत्तियों को तोड़कर या काटकर गिरना।

Photo

Scion: आम मुख्य शाखा से बहुत सारी छोटी-छोटी शाखाएँ निकलती हैं, इन्हें इंग्लिश में twig और हिंदी में टहनियाँ कहते हैं। सामान्यतः मातृवृक्ष (mother plant) के शीर्ष में निकली हुई नई टहनियाँ ही Scion के रूप में उपयोग में आती हैं।

Photo

Rootstock: रूटस्टॉक वह बीजू पौधा (seedling plant) होता है जिसके तने पर Scion को जोड़कर एक नया कलमी पौधा तैयार करते हैं।

Photo

Also read: Best time for grafting in mango

आम में विनीयर ग्राफ्टिंग के चरण:

A. मातृ पौध (Mother Plant).
B. Rootstock.
C. कलम बाँधना (Grafting).
D. कलमी पौधों की देखभाल करना।

A. मातृ वृक्ष (Mother Tree)

  1. मातृ वृक्ष का चयन।
  2. Scion का चयन।
  3. आम की पत्तियों को गिराना।
  4. Scion के तैयार होने के चिन्ह।
  5. Scion को मातृ पौधों से अलग करना।
  6. मातृ वृक्ष का चयन

Scion के लिए ऐसे वृक्ष का चयन करें जिसमें फल लगने शुरू हो गए हों।
वृक्ष अधिक से अधिक फल देने वाला हो।
किसी गंभीर रोग से ग्रषित न हो।

Photo

Scion का चयन

शीर्ष के शाखाओं के चयन करें।
इन शाखाओं के शीर्ष में निकली नये सीजन की वृद्धि का चयन करें जो 6 महीना पुराना हो।
Scion रोग से ग्रषित न हो।
Water Sprout का उपयोग कभी न करें।

Photo

Water sprout ऐसे शाखा होते हैं जो मुख्य शाखा के प्रसुप्त कली (dormant bud) से निकलती है। इसमें न के बराबर ही फल लगते हैं, या लगते ही नहीं।

Photo

आम की पत्तियों को गिराना (Leaf Defoliation)

चयनित Scion के पत्तियों को गिराने के लिए कैंची का उपयोग करें।
Scion में लगे petiole को छोड़कर कर पत्ती को काटकर गिरा दें।

Photo

Scion के तैयार होने के चिन्ह

7 से 10 दिनों में ही Scion से लगे petiole पीले रंग के होकर अलग होकर गिर जाते हैं। ऐसा करने से Scion में काटने के बाद भी खाद्य अवयव जमा रहते हैं तथा Scion के एकदम शीर्ष में गोलाकार कली (bud eye) उभर आते हैं।

Photo

Scion को मातृ पौधों से अलग करना

स्थिति 4 की शर्तें पूरी होने की दशा में Scion को मातृ वृक्ष से काटकर अलग कर लेते हैं।
यह बात ध्यान में रखें कि बिना कली ( bud eye) वाले Scion को कलम बाँधने हेतु उपयोग में कभी भी न लाएँ।

B. Rootstock

(1). Rootstock तैयार करना।

(2). Rootstock का चयन।

(3). Rootstock तैयार करना

एक साल पूर्व:

पूरी तरह से परिपक्व आम की गुठलियों को एकत्रित करें।
मृदा, गोबर खाद और रेत को 1:1:1 के अनुपात में मिलाकर मृदा मिश्रण तैयार करें।
अब Mansoon आने के एक सप्ताह पूर्व ही अर्थात 25 – 26 जून को इन गुठलियों को समतल जमीन पर फैलाकर इनके ऊपर 2.5 cm मृदा मिश्रण की हल्की मोटी परत डालें।
अब बारिश गिरने तक सुबह – शाम रोज सिंचाई करें।

अगर आपके पास पहले से ही Sootstock तैयार है तब यह कार्य करना जरूरी नहीं है।

Photo

Rootstock का चयन

रूटस्टॉक (Rootstock) के रूप में ऐसे पौधे का चयन करें जो पूरी तरह से स्वस्थ हो।
Rootstock के ताने का व्यास (मोटाई) लगभग 0.7 से 1 वर्ग से.मी. हो।

यह ध्यान रखने योग्य बात है कि तने का व्यास 0.7 वर्ग से.मी. से कम न हो। इससे ज्यादा व्यास के Rootstock में कमल बाँधने पर सफलता की प्रतिशत बढ़ जाती है।

Photo

C. कलम बाँधना (Grafting)

Also read: Best grafting secateurs

आवश्यक सामग्री:

  1. Scion.
  2. Rootstock.
  3. कलम बाँधने हेतु चाकू (Grafting knife).
  4. कलम बाँधने हेतु टेप (Grafting tape).

महत्वपूर्ण टीप: कलम बाँधने हेतु उपयोग में आने वाली सामग्री जैसे कि grafting knife को धोकर साफ कर लें, या किसी अन्य माध्यम से disinfect (निर्जर्मिकृत) कर लें।

सबसे पहले तैयार Scion को मातृ वृक्ष से काटकर अलग कर लें।
Scion की लंबाई 7.5 cm से ज्यादा न रखें।

Photo

अब चयनित Rootstock के तने पर जमीन से 15 – 20 cm की ऊँचाई पर एक तिरछा (horizontal) Cut लगाएँ।

चित्र में दिखाए अनुसार Scion के नीचे की ओर तेज धार चाकू से एक तिरछा cut लगाएँ। तथा इसी Scion के पीछे की ओर हल्का सा छोटा तिरछा cut दें जिससे woody portion दिख जाए।

अब Scion को चित्र में दिखाए अनुसार A और B के बीच में अच्छी तरह से fix करके इसे grafting tape से बाँध दें।

आपका कलम तैयार है!

कलम खिलने (sprouting) से सम्बंधित मुख्य बिन्दुएँ:

6 से 8 दिनों में आपको पता चल जायेगा कि कलम जुड़ गया है।
11 से 13 दिनों में खिले हुये कलम की छोटी-छोटी पत्तियां आपको दिख जायेंगी।
15 से 20 दिनों में कलम अच्छी तरह से वृद्धि कर लेगी।

D. कलमी पौधों की देखभाल करना

  1. तेज बारिश से सुरक्षा।
  2. रोगों से सुरक्षा।
  3. तेज हवा से सुरक्षा।
  4. कीट से सुरक्षा।
  5. तेज धूप से सुरक्षा।

Also read: Cause of deterioration of mango graftage

तेज बारिश, धूप और हवा से सुरक्षा हेतु कलम किए गये पौधों को आंशिक छाँव (partial shade) वाली जगह में रखें।

कीट व रोगों से बचाव हेतु समय-समय पर निगरानी करते रहें।

0000

Email01:

contact@harishmanik.com

Email02:

e_mail@shasyadhara.com

धन्यवाद!


Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *